1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज के खिलाफ लगाए संगीन आरोप, चीफ जस्टिस को पत्र लिख की शिकायत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज के खिलाफ लगाए संगीन आरोप, चीफ जस्टिस को पत्र लिख की शिकायत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज के खिलाफ लगाए संगीन आरोप, चीफ जस्टिस को पत्र लिख की शिकायत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ न्यायाधीश पर कई बड़े आरोप लगाए हैं।

उन्होंने अपने आरोप में कहा कि न्यायाधीश तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के लिए काम कर रहे हैं और राज्य के मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू के काफी करीबी हैं।

मुख्यमंत्री ने उन मामलों का जिक्र करते हुए सबूत के रूप में दस्तावेज भी साझा किए हैं, जिसमें कथित रूप से तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं के पक्ष में फैसले दिए गए हैं। ऐसे फैसले का भी जिक्र किया गया है, जो नीतिगत मोर्चे और चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने की जांच में सरकार के काम में बाधा डालता है।

मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने शीर्ष न्यायालय के चीफ जस्टिस (CJI) एस.ए. बोबडे से शिकायत की है।

मुख्यमंत्री ने चीफ जस्टिस को एक लम्बा चौड़ा पत्र लिखते हुए संगीन आरोप लगाए हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा – ” लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के लिए हाईकोर्ट जैसे संस्थान का उपयोग किया जा रहा है।” लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये तथाकथित प्रयास कैसे किए जा रहे हैं।

उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि सुप्रीम कोर्ट के जज आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय को प्रभावित कर रहे हैं। पत्र में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं चार अन्य जजों का नाम लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...