अनुज की रिपोर्ट
अनामिका शुक्ला प्रकरण में दिन प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं कल लखनऊ एसटीएफ व गोंडा की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
जिसको एसटीएफ ने गोंडा पुलिस को सौंप दिया था जहां पर आज इन तीनों आरोपियों का मेडिकल चेकअप कराकर कोर्ट में पेश किया गया है।
इन तीनों आरोपियों का नाम पुष्पेंद्र सिंह, आनंद, और रामनाथ है। आपको बता दें कि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र सिंह को बताया जा रहा है वही इन तीनों को गोंडा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है।
आरोपी आनंद सिंह ने बताया कि हमारे यहां एक बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े बाबू के पद पर रमेश चंद प्रजापति की तैनाती है और इनकी पत्नी के खाते में करोड़ों रुपए ट्रांसफर हुआ था जिसकी शिकायत मेरे द्वारा की गई थी।
जांच में प्रकरण सही पाए जाने के बाद यह जेल भी गए थे। इसी मामले को लेकर उन्होंने विभाग के बड़े बाबू पर एसटीएफ से मिलकर सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए अपने को निर्दोष बताया वही दूसरे आरोपी पुष्पेंद्र ने बताया कि हमको अनामिका शुक्ला प्रकरण में स्पेशल टास्क फोर्स ने पकड़ा है जबकि इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिजौली कानपुर देहात में अनामिका शुक्ला नाम से शिक्षिका के पद पर बबली यादव को तैनाती दिलाने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड पुष्पेंद्र उर्फ गुरुजी मूलतः जनपद मैनपुरी तथा आनंद जौनपुर व रामनाथ लखीमपुर खीरी के मूल निवासी हैं।