1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दिल्ली: आप पर जमकर बरसे अमित शाह- जरा बताएं कितने स्कूल बनाए

दिल्ली: आप पर जमकर बरसे अमित शाह- जरा बताएं कितने स्कूल बनाए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दिल्ली: आप पर जमकर बरसे अमित शाह- जरा बताएं कितने स्कूल बनाए

दिल्ली चुनाव 2020 के लिए सारी पार्टियों ने कमर कस ली है, इस वक्त राजधानी की जनता का दिल जितने के लिए राजनीतिक पार्टियां सारे पैतरे अपना रही हैं। ऐसे में दिल्ली में भाजपा की ओर से एक रैली का आयोजन किया गया, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया।

इस रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने आप सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कुछ दिन बार दिल्ली की जनता वोट डालकर दिल्ली की नई सरकार तय करने वाली है। आपका एक वोट ये तय करेगा कि पांच साल के लिए मोदी जी की तरह काम करने वाली सरकार चाहिए या धरना प्रदर्शन करने वाली सरकार चाहिए ये आपको तय करना होगा।

पांच साल पहले दिल्ली की जनता ने बड़ा भरोसा करके केजरीवाल को वोट दिया था। मैं केजरीवाल को याद कराने आया हूं कि भइया केजरीवाल आपने जो वादे किए थे वो आप तो भूल गए लेकिन वो वादे न दिल्ली की जनता भूली है और न ही भाजपा के कार्यकर्ता भूले हैं। आपने कहा था कि आप एक हजार स्कूल बनाओगे। जरा बताएं कि कितने स्कूल बनाए। 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी, और कुछ ही सीसीटीवी लगाकर जनता को बेवकूफ बना रहे हो।

केजरीवाल जी ने 5,000 डीटीसी की बसें लाने की बात कही थी, सिर्फ 300 बसें ही लाए। 8 लाख लोगों को नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन पहले के अस्थाई कर्मचारियों को ही स्थाई नहीं किया। आपने कहा था कि यमुना स्वच्छ कर देंगे, लेकिन आपने यमुना स्वच्छ करने की तो दूर की बात है जो हमारे घर में पानी आता था वो गंदा कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...