1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. 25,000 करोड़ के कर्ज में डूबी एयरटेल में अमेज़न कर सकती है निवेश

25,000 करोड़ के कर्ज में डूबी एयरटेल में अमेज़न कर सकती है निवेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
25,000 करोड़ के कर्ज में डूबी एयरटेल में अमेज़न कर सकती है निवेश

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के अच्छे दिन आने वाले है। दरअसल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारती एयरटेल की हिस्सेदारी खरीदने जा रही है और सौदा कम से कम 15हज़ार करोड़ का होने वाला है।

आपको बता दे, एयरटेल पर 25,000 करोड़ का एजीआर बकाया है ऐसे में अगर यह सौदा होता है तो कंपनी को 15,000 करोड़ रुपये मिलेंगे और कर्ज चुकाने में आसानी होगी।

अगर यह डील पक्की हो जाती है तो भारती एयरटेल में उसकी हिस्सेदारी 5 फीसदी के करीब होगी। ज्ञात हो, एयरटेल के भारत में 30 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं और यह तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने इन खबरों के बाद अनुमान लगाया है कि आने वाली तीन सालों में भारती एयरटेल के शेयर के भाव दुगुने हो जायेगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...