1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अलीगढ़: निज़ामुद्दीन से आए 16 जमातियों पुलिस ने किया क्वॉरंटीन

अलीगढ़: निज़ामुद्दीन से आए 16 जमातियों पुलिस ने किया क्वॉरंटीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

(अलिगढ़ से मुकेश कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट)

निज़ामुद्दीन मरकज़ में जमात में गए लोगों को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे देश भर में हड़कंप मच गया है। क्योंकि निज़ामुद्दीन मरकज़ में गई जमात में देश के 19 राज्यों से लोग दिल्ली स्थित निज़ामुद्दीन मरकज़ पहुंचे थे।

अलीगढ़ के जवां थाना इलाके के पिलौना गांव की बड़ी मस्जिद में भी 16 जमाती रुके हुए थे। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस,,प्रशासन के अधिकरिओं के साथ स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम भी मस्जिद पहुंच गई। जानकारी मिली थी कि ये लोग निज़ामुद्दीन से आए हैं, लेकिन जब पुलिस प्रशासन के लोग पहुंचे तो उन्होंने बताया कि ये लोग निज़ामुद्दीन नहीं लेकिन दूसरी मस्जिद में गए थे जहां पर 20 से 25 हज़ार लोगों की भीड़ थी। इसलिए इनको यहां मस्जिद में ही 14 दिनों के लिए क्वॉरंटीन किया गया है।

डिप्टी एसपी अनिल समानिया ने बताया कि दिल्ली में निज़ामुद्दीन मरकज़ का चर्चित मामला चल रहा है। इसी बीच खबर आई कि अलीगढ़ में भी कुछ लोग दिल्ली से जमात से आए हैं। दिल्ली से अलीगढ़ ये लोग 27 फरवरी को आए थे। 28 को जमालपुर में आ गए उसके बाद 28 से 4 मस्जिदों में 8 मार्च तक रहे। अब ये फिलहाल पिलौना मस्जिद में हैं जहां हम अभी खड़े हुए हैं। पूरा स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी हमारे साथ है। मेडिकल टीम चेकअप कर रही है। ये लोग निज़ामुद्दीन नहीं गए थे, लेकिन ये लोग पहाड़गंज स्थित कासबपुरा स्थित मस्जिद में रुके थे जहां, 22-23-24 और 25 फरवरी को एक इस्तेमा हुआ था और इसमें कम से कम 20 से 25 हज़ार लोग शामिल हुए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...