देशभर में कृषि बिल को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन शुरू हो गये है। हरियाणा और पंजाब में किसानों के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन में पुलिस के द्वारा जमकर लाठियां बरसाई गई जिसको लेकर अब जगह-जगह मौजूदा सरकार का विरोध शुरू हो गया है।
दरअसल, पूरा मामला जिला अलीगढ़ के तहसील खैर का है जहां भारतीय किसान टिकैत गुट के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं के द्वारा लगभग चार घण्टे तक अलीगढ़ पलवल रोड हाइवे को पूरी तरह जाम कर दिया गया।
वहीं किसान नेताओं की पुलिस से हल्की-फुल्की नोकझोक भी देखने को मिली। किसान नेताओं के द्वारा मौजूदा बीजेपी सरकार पर जमकर तंज कसे गये। किसान नेताओं के द्वारा तीन सूत्रीय मांग को लेकर उप जिलाधिकारी खैर अंजनी कुमार को ज्ञापन दिया गया।
किसान नेताओं के द्वारा कहा गया कि आज अन्नदाता पर पुलिस जमकर लाठियाँ बरसा रही है मौजूदा सरकार चुप बैठी हुई है,सरकार के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही करनी चाहिए और कृषि बिल में संशोधन करना चाहिए अगर ऐसा नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ किसान नेता जमकर प्रदर्शन करेंगे।