{ अलीगढ़ से मुकेश उपाधयाय की रिपोर्ट }
एक तरफ जहां बीजेपी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की बात करती है,दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएए और नागरिकता संसोधन बिल के पास होने के बाद किसी भी व्यक्ति की नागरिकता छीनने की बात को साफ शब्दो में मना करर हे है।

लेकिन बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी के द्वारा एनआरसी और सीएए को लेकर इगलास के एक निजी गैस्ट हाउस में एक विवादित बयान दिया गया है, राजकुमार इगलास विधानसभा से बीजेपी से मौजूदा विधायक है साथ ही संघ के कार्यकर्ता भी है।

विधायक द्वारा बयान में कहा गया, जिसके पास अपने पूर्वजों का प्रमाण नहीं होगा वो भारत देश मे करेगा क्या,उसको सीमा से बाहर चले जाना चाहिए।

दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के तहसील इगलास में स्थित एक निजी गैस्ट हाउस का है,जहां बीजेपी जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह,बीजेपी विधायक राजकुमार सहयोगी सहित अन्य बीजेपी पदाधिकारियों के द्वारा नागरिकता संसोधन बिल के समर्थन में लोगों को जागरूक करने एवम उनको समझाने के लिए इस सभा का आयोजन किया गया था।