रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : अपकमिंग फिल्म डार्लिंग में आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में नज़र आने वाले विजय शर्मा को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है । दरअसल, खबरें आ रहीं हैं कि डार्लिंग फिल्म में विजय शर्मा की कास्टिंग के लिए आलिया ने सिफारिश की थी ।
जानकारी के मुताबिक, ये खुलासा विजय के किसी करीबी ने किया है । सूत्रों की मानें तो “आलिया और विजय ने पहली बार गली बॉय में एक साथ काम किया था और वह उनके प्रदर्शन से इतना प्रभावित हुई कि उन्होंने वास्तव में डार्लिग्स के लिए उनकी सिफारिश की, क्योंकि वह फिल्म का सह-निर्माण कर रही थी और टीम में हर कोई विजय के लिए तुरंत राजी हो गया ।”
बता दें कि हाल ही में रेड चिलीज ने डार्लिंग की घोषणा की थी । डार्लिंग एक डार्क कॉमेडी फिल्म है । जिसमें मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ एक्टर विजय वर्मा स्क्रीन शेयर करेंगे । फैंस दोनों सितारों को एक साथ स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ।
आपको बताते चलें कि विजय ‘गली बॉय’ में मोईन की भूमिका में नज़र आए थे । जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था । विजय गली बॅाय के अलावा शी, मिजार्पुर 2, ए सुटेबल बॉय, घोस्ट स्टोरीज, बागी 3 जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं ।