1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में कोरोना वायरस को लेकर जारी किया अलर्ट

आगरा में कोरोना वायरस को लेकर जारी किया अलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा में कोरोना वायरस को लेकर जारी किया अलर्ट

(आगरा से संवाददाता ओपी वरुण की रिपोर्ट)

आगरा में कोरोना वायरस को लेकर ताजनगरी में अलर्ट जारी किया गया। वहीं स्वास्थ विभाग ने सभी होटलों में नोटिस चस्पा किए है। सीएमओ डॉ मुकेश वत्स के अनुसार चीनी पर्यटक की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने होटलों में चेंकिन कर उन्हें बाहर घुमने से सख्त मना किया जा रहा है।  

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, अगर कोई होटल चीनी पर्यटकों के होने की सूचना नहीं देता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग कर रही टीम के सदस्या राहुल शर्मा और रूबी मिश्रा ने बताया कि, जिले के हर क्षेत्र में जाकर लोगों को इस कोरोना वायरस के बारे में जगरूक किया जा रहा है।

साथ ही जहां भी चीनी पर्यटकों के होटल में रहने की खबर है उस होटल में जाकर चेंकिन की जा रही है। आपको बताते दें कि, चीन में फैले खतरनाक कोरोना नाम के वायरस से अबतक चार सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के भारत में आने के बाद से अबतक पांच लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए है। जिस वजह से अन्य राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...