मुंबई: अक्षय कुमार बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर है, एक्टर कोई भी फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते वो वायरल हो जाती है। वही इस बार एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकलीन हेलीकॉप्टर में हवा से बाल कर्ल करती दिख रही हैं। अक्षय ने उनकी ट्रिक देखकर जैकलीन को जुगाड़ू बताया है।
Ladies, here’s a hack for y’all courtesy Jacqueline Jugaadu! Watch and learn how to curl your hair mid-air in a helicopter 😂😂😂 @Asli_Jacqueline pic.twitter.com/dqWtZLMUAo
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 16, 2021
साथ ही लेडीज से को ये हैक सीखने के लिए बोला है। दोनों ‘रामसेतु’ फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं। शूट के लिए जाते वक्त दोनों ने खूब मस्ती की। जैकलीन ने भी अक्षय कुमार की वीडियो क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपलोड की है।
अक्षय कुमार ने वीडियो अपलोड करके लिखा है, लेडीज आप सभी के लिए एक हैक है, सौजन्य से जुगाड़ू जैकलीन। देखिए और सीखिए एक हेलीकॉप्टर में हवा में लटकते हुए बाल कैसे कर्ल किए जा सकते हैं। अक्षय ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें जैकलीन वाकई हवा से अफनी जुल्फों को कर्ल करती दिखीं।
वहीं जैकलीन ने अपनी स्टोरी पर अक्षय कुमार की क्लिप शेयर की है। इसमें अक्की हेलीकॉप्टर से बाहर देखते नजर आ रहे हैं। फिर वह उनसे पूछती हैं हम किसकी शूटिंग करने जा रहे हैं। अक्की जवाब देते हैं रामसेतु और जैकलीन से कैमरा छीनने लगते हैं।