मुंबई: अक्षय कुमार आज अपनी मां को बहुत मिस कर रहे है और उनकी याद में एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा है। जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में अक्षय काफी उदास नजर आ रहे है।
View this post on Instagram
उन्होंने क्लिप को कैप्शन दिया था, “यूं ही, आज मां बहुत याद आ रही है। (आज मुझे अपनी मां की बहुत याद आ रही है)”।
सितंबर की शुरुआत में अक्षय की मां को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता यूके में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उनके साथ रहने के लिए घर वापस आ गए थे। 8 सितंबर को, अभिनेता ने अपनी मां को खो दिया।
अक्षय ने दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर पर साझा किया था, “वह मेरी कोर थी। और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में अपने पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। शांति।”
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार बड़े बालों और सॉल्ट-पेपर दाढ़ी वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में वो बेहद इमोशनल दिखाए दे रहे हैं।
वो किसी जगह पर अकेले बैठे हुए हैं और अपनी मां को याद कर रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में धार्मिक गाना ‘नमस्तस्यै, नमो नम:’ सुनाई दे रहा है।