1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव : बीजेपी ने देश की बर्बादी है, पढ़े

अखिलेश यादव : बीजेपी ने देश की बर्बादी है, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अखिलेश यादव : बीजेपी ने देश की बर्बादी है, पढ़े

प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी और प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया एकाउंट से ट्वीट करते हुए बीजेपी को कोसा है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भाजपा बिहार में दूर से ही डिजिटल चुनावी रैली कर रही है क्योंकि उसने देश और देशवासियों की जो बर्बादी की है उसकी वजह से वो जनता के बीच सीधे जाने के लायक बची ही नहीं है।

आगे उन्होंने लिखा कि करोड़ों लोगों की ज़िंदगी को रास्ते पर लाने की तैयारी के बजाय भाजपाई चुनाव की तैयारी में जुट गये है। शर्मनाक।

वही अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने एक गर्भवती महिला की मृत्यु पर रोष प्रकट करते हुए लिखा कि सरकार 1 लाख बेड के इंतज़ाम का दावा करती है तो आनेवाली पीढ़ियों के लिए कुछ बेड आरक्षित क्यों नहीं रखे ?

भाजपा सरकार ये भी बताए कि उसने अब तक कितने अस्पताल बनाए हैं?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...