स्मार्टफोन के बाद टीवी का मार्केट काफी तेजी से स्मार्ट हो रहा है। स्मार्ट टीवी का फायदा यह होता है कि आप अपने टीवी को स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल करते हैं।
स्मार्ट टीवी पर आप सीधे इंटरनेट से कॉंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिनके पास नॉन स्मार्ट टीवी होगा और कई लोग ऐसे भी होंगे जो स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे होंगे।
आपको जानकर खुशी होगी कि आप अपने नॉन स्मार्ट टीवी पर भी अपने पसंदीदा वेब सीरीज देख सकते हैं। इसके लिए आपको न तो स्मार्ट टीवी लेना होगा और न ही ढेरों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन।
अब यदि आप अपने नॉन स्मार्ट टीवी को स्मार्ट टीवी की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपके लिए Airtel Xstream Box किसी तोहफे से कम नहीं है।
Airtel Xstream Box एक नए जमाने का DTH टीवी बॉक्स है जो कि किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकता है।
इस सेटटॉप बॉक्स में आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 का सपोर्ट और गूगल प्ले-स्टोर का एक्सेस मिलता है।
इस बॉक्स को लेने के बाद आप अपने नॉन स्मार्ट टीवी पर भी गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद 5,000 से अधिक एप और गेम डाउनलोड कर सकते हैं।
इस सेटटॉप बॉक्स के साथ आप टीवी पर DTH चैनल के साथ-साथ अमेजन प्राइम वीडियो और डिज़्नी+हॉटस्टार जैसे एप्स का भी आनंद ले सकते हैं।
इस बॉक्स में इन-बिल्ट क्रोमकास्ट है जिससे आप अपने फोन का स्क्रीन टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।
Airtel Xstream Box के साथ मिलने वाले रिमोट में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट है तो आप बोलकर भी अपने टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं।
Airtel Xstream Box का इस्तेमाल आप वाई-फाई और मोबाइल हॉटस्पॉट दोनों के जरिए कर सकेंगे। एंड्रॉयड OS वाले इस स्मार्ट सेटटॉप बॉक्स से आप नॉन स्मार्ट टीवी पर स्मार्ट टीवी वाले कंटेंट देख सकते हैं।