एयरटेल यूज़र जो एयरटेल पेमेंट बैंक का इस्तेमाल करते हैं उनके के लिए खुशखबरी है भारत मे एयरटेल ने अपना डिजिटल पेमेंट और डिजिटल ट्रांसेक्शन के लिए Airtel Safe Pay नाम की सर्विस को लांच किया है।
एयरटेल ने दावा किया है कि यूज़र अब बिना किसी फ्रॉड से और ओटीपी से बचने के लिए इससे (UPI) का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें यूज़र की सेक्युरिटी का अच्छा ध्यान रखा गया है।
आप को बता दे कि अभी सेक्युरिटी के मामले में टू स्टेप वेरिफिकेशन सबसे ज़्यादा सेफ माना जाता है। एयरटेल की ये नई सर्विस इससे से भी अच्छी है। यूज़र बेहिचक अपना ट्रांसेक्शन कर सकते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल:-
इसको शुरू करने के लिए सबसे पहले आप को अपने Airtel Payment Bank में लॉगिन करना पड़ेगा । एयरटेल यूज़र सबसे पहले Airtel Thanx एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में खोले।
स्क्रीन के नीचे आप को Payment Bank का एक ऑप्शन दिखाई देगा। इसपे जैसे आप क्लिक करेंगे आप जो बैंक ऐड किये होंगे वो दिखाई देगा। आप जैसे ही Enable Safe Pay पे click करेंगे तो यह एक्टिवेट हो जाएगा।
अब आप जब भी नेट बैंकिंग या यूपीआई पेमेंट करेंगे आप को पहले अलर्ट मैसेज आएगा उसे कन्फर्म किये बिना आप ट्रांसेक्शन नही कर पाएंगे। ये सर्विस सिर्फ़ एयरटेल यूज़र के लिए है।