1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Airtel ग्राहकों को फ्री मिल रहा 5GB डेटा, डाउनलोड करें Airtel Thanks App

Airtel ग्राहकों को फ्री मिल रहा 5GB डेटा, डाउनलोड करें Airtel Thanks App

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Airtel ग्राहकों को फ्री मिल रहा 5GB डेटा, डाउनलोड करें Airtel Thanks App

भारती एयरटेल ने ‘New 4G SIM or 4G Upgrade Free Data Coupons’ नाम से एक नया ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत नए एयरटेल ग्राहकों को 5GB फ्री डेटा दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नए एयरटेल यूजर्स को पहली बार Airtel Thanks ऐप डाउनलोड करने पर 1GB के 5 कूपनों के तौर पर 5GB डेटा मिलेगा।

एयरटेल उन ग्राहकों को 5GB डेटा फ्री दे रही है जिन्होंने नया 4G सिम खरीदा है या फिर 4G डिवाइस पर अपग्रेड किया है। और पहली बार प्रीपेड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर Airtel Thanks ऐप के लिए रजिस्टर किया है।

30 सितंबर, 2020 को खत्म हुई तिमाही में भारती एयरटेल ने 4 साल में पहली बार रिलायंस जियो से ज्यादा 4G सब्सक्राइबर्स जोड़े।

5GB डेटा ऑफर ऐसे मिलेगा फ्री:-
इस ऑफर को पाने के लिए एयरटेल प्रीपेड 4G सब्सक्राइबर को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से एयरटेल थैंक्स ने के बाद यूजर को मोबाइल नंबर ऐक्टिवेट होने के 30 दिनों के भीरत अपने प्रीपेड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रजिस्टर करना होगा।

एयरटेल का कहना है कि हर यूजर के अकाउंट में इसके बाद 72 घंटे के भीरत 1GB के पांच कूपन क्रेडिट हो जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...