1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. एयरटेल और VI(वोडाफ़ोन आईडिया) यूज़र को फ़्री में मिल रहा Zee 5 Premium

एयरटेल और VI(वोडाफ़ोन आईडिया) यूज़र को फ़्री में मिल रहा Zee 5 Premium

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एयरटेल और VI(वोडाफ़ोन आईडिया) यूज़र को फ़्री में मिल रहा Zee 5 Premium

इस वक्त ओवर- द- टॉप प्लेटफॉर्म (OTT Platfrom) में सबसे ज्यादा मनोरंजन वाला कंटेंट ZEE5 के पास ही है. वैसे तो ZEE5 में मौजूद फिल्मों और ओरिजनल सीरीज देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होता है।

लेकिन अब आपको ZEE5 के सब्सक्रिप्शन के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन-आइडिया(Vodafone-Idea) प्रीपेड प्लान के साथ ZEE5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन (Free Subscription) मिल रहा है. आइए बताते हैं इस मुफ्त ऑफर का फायदा कैसे उठांए।

एयरटेल के खास प्रीपेड प्लान में है ये ऑफर:-
टेक साइट telecomtalk के अनुसार एयरटेल (Airtel) अपने एक खास प्रीपेड प्लान के साथ ZEE5 का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है. एयरटेल के 289 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ फ्री ZEE5 सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 FREE SMS की सुविधा भी दी जा रही है. इस रिचार्ज की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

वोडाफोन-आइडिया के 5 प्लान्स के साथ ZEE5 सब्सक्रिप्शन है मुफ्त:-
जहां एयरटेल अपने सिर्फ एक रिचार्ज प्लान के साथ ZEE5 का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है, वहीं Vodafone-Idea के यूजर्स 5 रिचार्ज प्लान्स से इसका फायदा उठा सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक Vodafone-Idea के 355 रुपये, 405 रुपये, 595 रुपये, 795 रुपये और 2595 रुपये के रिचार्ज प्लान के साथ ZEE5 के फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...