1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. भारत से ब्रिटेन जाने वाले उड़ानों को लेकर एयर इंडिया का बड़ा कदम, किया सभी उड़ानों को रद्द

भारत से ब्रिटेन जाने वाले उड़ानों को लेकर एयर इंडिया का बड़ा कदम, किया सभी उड़ानों को रद्द

By: Amit ranjan 
Updated:
भारत से ब्रिटेन जाने वाले उड़ानों को लेकर एयर इंडिया का बड़ा कदम, किया सभी उड़ानों को रद्द

नई दिल्ली: कोरोना के दूसरे स्ट्रेन ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है, जिसे लेकर हर सरकार अपने यात्रियों और देश की रक्षा के लिए एहतियातन कई बड़े कदम उठा रहे है। अपने इसी बड़े कदम के तहत ब्रिटेन सरकार ने भी हाल ही भारत से अपने देशों के आने वाले यात्रियों पर रोक लगया है। जिसके बाद अब एयर इंडिया ने भी 24 से 30 अप्रैल तक के लिए ब्रिटेन जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया हैं। ये जानकारी एयर इंडिया ने दी है।

एयर इंडिया ने कहा कि, “जो यात्री भारत और यूके के बीच यात्रा करने वाले थे, वे ध्यान दें कि यूके की ओर से लगाए गए। हालिया प्रतिबंधों की वजह से 24 से 30 अप्रैल 2021 तक यूके के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यात्रा के नए समय, रिफंड के बारे में जल्दी जानकारी दी जाएगी।”

ब्रिटेन ने भारत को ‘रेड लिस्ट’ में डाला

ब्रिटेन ने भारत को उन देशों की ‘रेड लिस्ट’ में डाल दिया है, जिसके तहत गैर-ब्रितानी और आइरिश नागरिकों के भारत से ब्रिटेन जाने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही विदेश से लौटे ब्रितानी लोगों के लिए होटल में 10 दिन तक क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य कर दिया है। आपको बता दें कि ब्रिटेन सरकार द्वारा यह कदम कोरोना वायरस के तथाकथित भारतीय स्वरूप से पीड़ित होने के 103 मामले सामने आने के बाद एहतियातन लिया गया है।

वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी महामारी की दूसरी लहर की गंभीरता के मद्देनजर, भारत की अपनी आगामी यात्रा रद्द कर दी है, जो अगले सप्ताह 26 अप्रैल को निर्धारित की गई थी। बयान में यह भी कहा गया है कि दोनों पक्ष आने वाले दिनों में भारत-ब्रिटेन के बदले हुए रिश्तों के लिए योजना जारी करने को लेकर एक वर्चुअल बैठक करेंगे।

आपको बता दें कि जॉनसन और उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में भविष्य की साझेदारी को लेकर चर्चा करने वाले थे। जॉनसन की भारत यात्रा शुरू में जनवरी में होने वाली थी, मगर उस समय ब्रिटेन ने राष्ट्रीय लॉकडाउन लग गया और उनका भारत का दौरा टल गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...