{ आगरा से शिवम प्रजापति की रिपोर्ट }
अंडर-19 टीम इंडिया आज अपना विश्व कप का मुकाबला बांग्लादेश के साथ खेल रही है। इस मुकाबले से आगरा का भी रिश्ता जुड़ा हुआ है, आगरा की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले ध्रुव कुमार जुरैल टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज है जो पहले भी अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिला चुके हैं।

किक्रेटर ध्रुव जुरैल आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 2014 से 2018 तक यूपी की विभिन्न वर्गों की टीमों में अपना स्थान बना चुके हैं। वर्ष 2014 में पूरे देश की स्कूली टीमों के मध्य खेले गए मैचों में ध्रुव ने छह मैचों में 600 से अधिक रन बनाकर अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।

इस समय के परिवार में जश्न का माहौल है और परिवार के सभी सदस्य गर्व का अनुभव कर रहे हैं। वही बहन और मां पूजा अर्चना कर भगवान से यह टीम इंडिया की जीत की दुआ मांग रहे हैं और उन्हें उम्मीद है देश के लिए वर्ल्ड कप लाने में उनका बेटा जरूर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगा।

वही ध्रुव के पिता नेम सिंह ने भी भारतीय सेना की जाट रेजीमेंट में शामिल होकर देश के लिए अपना जौहर दिखाया और कारगिल युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, ध्रुव के कोच परवेंद्र यादव का कहना है कि संयमित बल्लेबाजी के साथ ही स्थितियों के हिसाब से फैसला लेने की क्षमता के कारण वह इतना आगे जा पाया है।