1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: डीएम के आदेश, विदेश से आये है जो जानकारी दे वरना मुकदमा, आज आखिरी दिन

आगरा: डीएम के आदेश, विदेश से आये है जो जानकारी दे वरना मुकदमा, आज आखिरी दिन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

{ आगरा से शिवम की रिपोर्ट }

आगरा में कोरोना के 12 मरीज हो चुके है, कल ही अपने बेटे की जानकारी छिपाने वाले डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसका 21 साल के बेटा विदेश से आया था जिसकी जानकारी उसने छिपाई थी। वही जनपद में आठ मरीज ठीक भी हो चुके है।

ऐसे कुछ मामले सामने आने के बाद आगरा डीएम ने सख्त आदेश दिए थे की जो भी विदेश से आया होगा उसे खुद सामने आकर अपनी जानकारी देनी होगी। उनकी इस चेतावनी का आज आखिरी दिन है।

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 12 मार्च 2020 के बाद सिर्फ सौ लोगों ने अपनी सूचना दी है। इनकी जांच की गई। इनमें कई लोग संक्रमित निकले। 

अगर किसी व्यक्ति के विदेश यात्रा छिपाने की सूचना प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...