रिपोर्ट : शिव कुमार
आगरा : आगरा विकास प्राधिकरण में आवासीय एवं संपत्ति मेले का आयोजन का आज आखिरी दिन है। इस मेले का आयोजन पांच दिनों के लिए किया गया। जिसकी शुरूआत 28 नवंबर यानी गुरुवार को हुई। मेले का उदघाटन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया ने अपने लंबित कार्यों का निस्तारण कराने आई तीन महिलाओं से कराया।
इनमें एक महिला शास्त्रीपुरम आवास योजना में ईडब्ल्यूएस मकान की रजिस्ट्री कराने आई थी, तो दूसरी महिला प्रधानमंत्री आवास योजना तथा तीसरी महिला भवन की किस्तों के संबंध में जानकारी करने आई थी।
उपाध्यक्ष राजेंद्र पेंसिया ने महिलाओं से मेले का शुभारंभ कराने के साथ तीनों के लंबित कार्यों का निस्तारण भी कराया। इस अवसर पर प्राधिकरण सचिव राजीव त्रिपाठी, संयुक्त सचिव सोनकमल सीताराम आदि भी मौजूद रहे।
बाईट—राजेंद्र पेंसिया (एडीए उपाध्यक्ष)
आपको बता दें कि इस मेले में कई लोगों ने अपने मनपसंद के फ्लैट, मकान और प्लॉट भी खरीदें। वहीं 20 सम्पतियों की रजिस्ट्री की भी गई। जबकि कई लोगों की मकान रजिस्ट्री से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।