{ आगरा से शिवम् की रिपोर्ट }
कोरोना वायरस का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है और धीरे धीरे आगरा जनपद भी इसकी चपेट में आ रहा है। यहाँ बीते दो दिनों में 3 नए मरीज मिल गए है। कल एक युवक जो की सिर्फ 17 साल का है कोरोना संक्रमित पाया गया है।
युवक के बारे में जानकारी मिली है, वह 18 मार्च को यूनाइटेड किंगडम से लौटा था , उसके पिता की रिपोर्ट नेगटिव है और परिवार सहित कम से कम 35 लोगों को एकांत वास भेज दिया गया है।
अब तक शहर में 11 मरीज मिले है और ये वही है जो या तो विदेश से आये या विदेश से आये व्यक्ति के सम्पर्क में रहे। आपको बता दे, आगरा जिला अधिकारी ने कल ही सख्त निर्देश जारी किये थे की जो भी विदेश से आया है उसको सुचना देनी होगी।
ऐसा नहीं करने पर केस भी दर्ज किया जा सकता है और इसी के बाद इसके पिता इसकी जांच करवाने लेकर गए जिसमे यह युवक पॉजिटिव निकला।
आपको यह भी बता दे की पति को छोड़कर भाग कर अपने मायके आयी महिला की हालत अब ठीक है, उसे आज कल में छुट्टी दे दी जायेगी वही डॉक्टर दंपत्ति सहित 50 से अधिक के सैंपल भी नेगेटिव आये है।