1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा : चीन के राष्ट्रपति का पुतला व चीन से निर्मित सामान को किया दहन

आगरा : चीन के राष्ट्रपति का पुतला व चीन से निर्मित सामान को किया दहन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा : चीन के राष्ट्रपति का पुतला व चीन से निर्मित सामान को किया दहन

ओपी वरुण की रिपोर्ट

हिन्दू कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत चीन सीमा पर चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला कर दिया जिसमें हमारे भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए।

इसके विरोध में हिंदू कल्याण महासभा आज चीन के राष्ट्रपति का पुतला व चीन से निर्मित सामान का भी दहन कर पुर जोर विरोध प्रदर्शन करती है वही इससे पूर्व में भी चीन ने 5 मई को एलओसी का उल्लंघन किया था जिसका जवाब भारतीय सेना ने दिया था ।

वही सन 1962 के युद्ध मे भी चीन ने हिंदी चीनी भाई भाई का नारा देकर धोखे से भारत पर हमला किया था । लेकिन अब समय बदल गया है लेकिन अब हमे एक होकर चीन को सबक सिखाना होगा ।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि चीन की इस प्रकार की कायरता जगजाहिर है हमें चीन का आर्थिक बल और सैन्य बल दोनों से तोड़ना होगा।

जिसकी शुरुआत आज हिंदू कल्याण महासभा का प्रत्येक कार्यकर्ता करता है कि ना तो हम चीनी सामान का इस्तेमाल करेंगे और ना ही किसी और को करने देंगे और अगर जरूरत पड़ी तो भारत का हर बेटा बॉर्डर पर जाकर चीन को उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी तैयार है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...