1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा: सख्त हुआ प्रशासन, विदेश से आने पर देनी होगी सूचना वरना FIR

आगरा: सख्त हुआ प्रशासन, विदेश से आने पर देनी होगी सूचना वरना FIR

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा: सख्त हुआ प्रशासन, विदेश से आने पर देनी होगी सूचना वरना FIR

{ आगरा से शिवम् की रिपोर्ट }

आगरा में कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब अधिकारियों ने सख्ती करना शुरू कर दी है। दरअसल डॉक्टर के बेटे और कारोबारी की बेटी में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब अधिकारी हरकत में आ गए है। दम्पति पर केस भी दर्ज किया गया है की उन्होंने अपने बेटे की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को क्यों नहीं दी ?

अभी तक आगरा में दो कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमे से दोनो विदेश से आये है और बाकी की रिपोर्ट अभी नेगटिव आयी है। ऐसे में अब साफ़ निर्देश जारी कर दिए गए है की आप या आपका कोई भी परिजन अगर विदेश या आगरा के बाहर कहीं से भी आया है तो आपको तुरंत विभाग और अधिकारियों को सुचना देनी होगी।

अगर आप ऐसा नहीं करते है तो सरकार आपको सहयोग नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार भी कर सकती है वही आपको यह भी बता दे की अब तक आगरा पुलिस में लॉकडाउन में सहयोग नहीं करने पर 38 लोगों पर मुक़दमे दर्ज किये है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश कर रही है।  

बताते चले, आगरा में छह मार्च को एक साथ छह मामले सामने आए थे। यह परिवार इटली से लौटा था। इसी परिवार के संपर्क के दो और लोगों में बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस तरह कुल आठ केस हो गए थे। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...