{ आगरा से शिवम की रिपोर्ट }
राजधानी दिल्ली के निजामुददीन इलाके में तबलीगी जमात में शामिल लोगों का आगरा में आंकड़ा बढ़ गया है, दरअसल आगरा में 89 लोगों को क़्वारेण्टाइन किया गया, शहर की 8 मस्जिदों में सभी 89 लोग आकर रह रहे थे।
सुबह तीन की संख्या शाम तक 89 हुई, जिसमे 13 दिल्ली,13 मध्यप्रदेश,राजस्थान बांकी है आगरा के रहने बाले जमाती है। इन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर रुनकता स्थित मधु रिसोर्ट में बनाए गए शेल्टर होम में एकांतवास किया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
आगरा पुलिस और प्रशासन ने मुस्लिम बस्तियों में ऑपरेशन क्लीन की शुरुआत की और अब तक आगरा ने 89 को किया चिन्हित ,जिनकी 15 मार्च के बाद कि है ट्रेवल हिस्ट्री वही 28 जमाती लोटे है निजामुद्दीन जो तबलीगी जामात से जुड़े हए हैं, इन सभी पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है।