शिवम् की रिपोर्ट
जनपद आगरा में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर मरीजों की बढ़ती संख्या ने विभाग के माथे पर शिकन बढ़ा दी है।
आपको बता दे कि ताजनगरी में पिछले 24 घंटे में ना सिर्फ 3 लोग इस घातक बीमारी से मारे गए यही 18 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इन 18 नए मरीजों के साथ जनपद आगरा में कुल मरीजों की संख्या 1088 हो गया है। वहीं मरने वालों की बात करे तो मरने वालों का आकंड़ा 67 हो गया है।
जनपद में अब तक कुल 883 मरीज स्वास्थ्य हो चुके हैं। 139 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। मृतकों में लोहामंडी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला व 48 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।