{ shivam ki report }
आगरा जनपद में वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। रोज़ नए मरीज मिल रहे है। रविवार को भी 10 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इसी के साथ कुल मरीजों की संख्या का आकंड़ा 967 पर जा चुका है। इसके अलावा संक्रमण से मरने वालों की संख्या 50 हो चुकी है।
वहीं रविवार को 5 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इसे मिलाकर अब तक 818 लोग ठीक हो चुके हैं।
नये 10 केस आने के बाद अब जिले में 99 एक्टिव केस हो गए हैं और देखा जाए तो एक बार फिर जनपद में एक्टिव मरीज बढ़ते जा रहे है।
अब तक शहर में कुल 15097 लोगों की ही जांच हुई है और उनमें से 50 मौत हो चुकी हैं तो यह एक आने वाले खतरे का संकेत भी हो सकता है।