आगरा।आगरा जनपद के थाना सैयां क्षेत्र के ग्राम नगला मोहरे में तीन युवक आगरा निवासी किशोरी को कपड़े दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर बाइक से गांव लाकर खाली मकान में ले गये। खाली मकान मे युवकों ने किशोरी को दबोच लिया। दुष्कर्म का प्रयास करने पर किशोरी ने विरोध किया। किशोरी के विरोध करने पर युवकों ने किशोरी से मारपीट करने लगे।
युवकों ने किशोरी को जान से मारने की योजना बना ली और किशोरी के गला दबाने लगे उसके पश्चात मारने में असफल रहने पर युवक किशोरी को कहीं और एकांत स्थान पर ले जाकर जान से मारने के लिए जाने लगे। इसी दौरान वहां से किशोरी को लेकर युवकें वहां से चल दिये इसी दौरान किशोरी ने देखा कि पास में एक व्यक्ति गाय चरा रहा है चराने वाले व्यक्ति को देख किशोरी ने शोर मचा दिया। व्यक्ति को आता देख युवक किशोरी को छोड़कर भाग गये। वह व्यक्ति किशोरी को घर लेकर आया व पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सीओ खेरागढ़ व सैंया पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के माता पिता को भी बुला लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपीआरए पश्चिमी भी थाना सैंया पहुंच गये। एसपीआरए ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
थाना सदर क्षेत्र की निवासी 17 वर्षीय किशोरी बीए की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ग्राम नगला मोहरे निवासी युवक स्पर्श शुक्ला से दोस्ती हो गयी। सवेरे 11 बजे स्पर्श शुक्ला ने किशोरी को कपड़े दिलाने के बहाने घर से बुलाया। किशोरी मां को बताकर घर से कपड़े लेने की कहकर घर से निकली।
एकलव्य स्टेडियम के गेट पर उसे स्पर्श शुक्ला मिला। उसने किशोरी को बाइक पर बिठा लिया गांव की ओर लाने लगा। रोहता चैराहे पर रास्ते मे स्पर्श शुक्ला को दो युवक और मिले। स्पर्श ने दोस्त बताकर उनको भी बाइक पर बिठा लिया। एक बाइक पर स्पर्श, किशोरी व अन्य दो युवक ग्राम नगला मोहरे के पास सड़क किनारे बने खाली स्कूल मे पहुंचे।
स्पर्श ने खाली स्कूल मे ले जाकर किशोरी को दबोच लिया। किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किशोरी ने विरोध किया। किशोरी के विरोध करने पर गुस्साये स्पर्श ने किशोरी से मारपीट कर दी। स्पर्श ने किशोरी के विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की। किशोरी ने डरकर शोर मचा दिया। पास ही गाय चरा रहे हरीओम ने किशोरी की चीख सुनी। इस पर हरीओम मौके पर पहुंच गया। हरीओम को मौके की ओर आता देख तीनों युवक किशोरी को छोड़कर भाग गये। हरीओम किशोरी को गांव लेकर आया व घटना की सूचना पुलिस को दी।
सायं सात बजे एसपीआरए पश्चिमी रवि कुमार भी थाना सैंया पहुंचे। उन्होने भी किशोरी से मामले की जानकारी ली। एसपीआरए पश्चिमी रवि कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।जिस समय पुलिस पीड़िता के पास पहुंची वो काफी डरी हुई थी।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक उसे मारना चाहते थे। वे आपस मे उसे गांव से कहीं दूर ले जाकर मारने की बात कर रहे थे। यदि गाय चरा रह व्यक्ति हरीओम नही आता तो वे उसे मार ही देते।