1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नागरिकता बिल पर हिंसा करने वाले संविधान के खिलाफ: कलराज मिश्र

नागरिकता बिल पर हिंसा करने वाले संविधान के खिलाफ: कलराज मिश्र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नागरिकता बिल पर हिंसा करने वाले संविधान के खिलाफ: कलराज मिश्र

{ शामली से श्रवण सैनी की रिपोर्ट }

जनपद शामली में आज राजस्थान प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र पहुंचे थे जहाँ उन्होंने शामली में “अपना घर आश्रम” में निआश्रितो के हालचाल जाने। वही उन्होंने लोगो को नागरिकता संविधान का वाचन भी कराया।

वही उन्होंने नागरिकता बिल को ना मानने वाले लोगों को असंवैधानिक बताया है, साथ ही उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत, बाइबिल और कुरान ये सभी धर्मों के ग्रंथ है और संविधान भी इनके बराबर ही एक ग्रंथ है।

आपको बता दे कि जनपद शामली में काफी लंबे से निआश्रितो के लिए “अपना घर आश्रम” के नाम से एक आश्रम चलाया जा रहा है। जिसमे आज राजस्थान प्रदेश के राज्यपाल ने सभी निआश्रितो का हाल चाल जाना।

वही उन्होंने डॉ० भीमराव अंबेडकर द्वारा सन 1949 में बनाए गए संविधान का सभी नागरिकों को वाचन भी कराया है। वही वाचन के दौरान उन्होंने संविधान के 11 बिंदुओं पर सभी का ध्यान केंद्रित कराया है। वही राजस्थान प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र का कहना है कि जो लोग संविधान को नही मानते है वह गैरसंविधानिक लोग है।

नागरिकता बिल को लेकर देश में हो रही हिंसा पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का कहना है कि संविधान के मूल कर्तव्य को मैंने सभी लोगों से वाचन कराया है जिसने साफ है कि हिंसा से दूर रहे। मैं समझता हूं कि जो भी इस प्रकार की हिंसा फैला रहे है वो गैरसंविधानिक है। निश्चित रूप से उनके द्वारा समाज मे अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है जो उचित नही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...