1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पिता रामविलास पासवान की अंतिम संस्कार के बाद चिराग ने पीएम मोदी से कहा, सर शुक्रिया… आप का आशीर्वाद व स्नेह हमेशा बना रहे

पिता रामविलास पासवान की अंतिम संस्कार के बाद चिराग ने पीएम मोदी से कहा, सर शुक्रिया… आप का आशीर्वाद व स्नेह हमेशा बना रहे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पिता रामविलास पासवान की अंतिम संस्कार के बाद चिराग ने पीएम मोदी से कहा, सर शुक्रिया… आप का आशीर्वाद व स्नेह हमेशा बना रहे

दिवंगत नेता रामविलास पासवान शनिवार को पटना के दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई लोगों की मौजूदगी में बेटे चिराग ने उन्हें मुखाग्नि दी।

चिराग पासवान ने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की अंतिम यात्रा में मिले सहयोग के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। चिराग पासवान ने ट्वीट करके पीएम मोदी को शुक्रिया कहा। बता दें केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार की शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वो 74 वर्ष के थे। शनिवार को पटना में रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार किया गया था।

चिराग पासवान ने ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ”आदरणीय प्रधानमंत्री द्वारा पापा की अंतिम यात्रा में किए गए सहयोग के लिए हृदय से आभार। सर आपने पापा की अंतिम यात्रा के लिए सभी व्यवस्था बिना मांगे की। बेटे के तौर पर मैं एक मुश्किल समय से गुजर रहा हूं। आप के साथ से हिम्मत और हौसला दोनो बढ़ा है। आप का आशीर्वाद व स्नेह हमेशा बना रहे।”

पिता के निधन के बाद बिहार चुनाव में ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ नारे के साथ उतरे चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है। चिराग ने पिता की अंतिम यात्रा में मिली मदद को लेकर चिराग ने ट्वीट करके पीएम को सिर्फ धन्यवाद बोला है, लेकिन राजनीति में छोटी सी बात भी बड़ा मायने रखती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...