मुंबई: साउथ फिल्म के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अब हमारे बीच नहीं है। एक्टर का 29 अक्तूबर को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। एक्टर के निधन से उनके परिवार टूट गया था।
View this post on Instagram
वहीं, अब पुनीत राजकुमार के निधन के कुछ हफ्तों बाद उनकी पत्नी अश्विनी रेवंथ सामने आई हैं। अश्विनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने शब्दों में अपने दर्द को बयां करने की कोशिश की है। साथ ही उन्होंने अभिनेता के फैंस की भी बात की है, जो पुनीत राजकुमार के रास्ते पर चलकर अपने नेत्र दान कर रहे हैं।
दरअसल, दिवंगत अभिनेता पुनीत की पत्नी अश्विनी रेवंथ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट शेयर किया। फैंस इस नोट पर जमकर रिएक्शन दे रहे है।
इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘मैं भारी मन से सिर्फ सिनेप्रेमी को ही नहीं बल्कि भारत और विदेशों के सभी उम्र के लाखों लोगों की संवेदना को स्वीकार करती हूं। जब मैं देखती हूं कि आप हजारों लोग अपने प्रिय अप्पू के मार्ग का अनुसरण करते हैं और नेत्रदान के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो मेरी आखों में आंसू आ जाते हैं।’ आखिर में पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी ने लिखा, ‘वे आपके द्वारा किए गए इन अच्छे कामों में एक आदर्श के रूप में जीवित रहेंगे। हमारे पूरे परिवार की ओर से आपके प्यार और समर्थन के लिए, सभी प्रशंसकों और प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार।’
बता दें, मशहूर टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत राजकुमार ने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका नाम कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे अधिक कमाई कराने वाले अभिनेताओं की सूची में शुमार है। साल 1986 में सुपरहित और उसके बाद बेट्ट हूवु के लिए बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।