1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इस्तीफे के बाद खुशबू सुंदर ने थामा कमल, जानिए फ़िल्मी करियर से लेकर राजनैतिक सफर तक

इस्तीफे के बाद खुशबू सुंदर ने थामा कमल, जानिए फ़िल्मी करियर से लेकर राजनैतिक सफर तक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इस्तीफे के बाद खुशबू सुंदर ने थामा कमल, जानिए फ़िल्मी करियर से लेकर राजनैतिक सफर तक

तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अभिनेत्री से राजनेता बनी खुशबू सुंदर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। आज ही सुबह खुशबू ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा था। जिसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की बात हो रही थी तो अब वह बीजेपी में शामिल हो गयी हैं।

बीजेपी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि हुई

2014 में डीएमके छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं खुशबू भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। खुशबू इससे पहले भी कई पार्टियों से जुड़ी हैं। वह 2010 में DMK में शामिल हुई थीं, जब DMK सत्ता में थी। उस समय, अभिनेत्री ने कहा था, “मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। मुझे लोगों की सेवा करना बहुत पसंद है। मैं महिलाओं की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं।”

2014 में वह कांग्रेस में आईं जिसके बाद उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया गया।

खुशबू का फ़िल्मी करियर

50 वर्षीय खुशबू का जन्म मुंबई में हुआ था और उनका असली नाम नखत खान है। हिंदी फिल्मों में बतौर बाल कलाकार करियर शुरू करने वाली खुशबू दिनों-दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।

खुशबू की पहली फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ थी। फिल्म के गाने ‘तेरी है जमीन तेरा आसमान’ में वह नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कालिया, दर्द का रिश्ता, नसीब और लावारिस जैसी फिल्मों में काम किया।

हालांकि बॉलिवुड में उनका करियर बहुत अच्छा नहीं रहा जिसके बाद उन्होंने 1986 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वह लगभग 200 फिल्में कर चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...