अभी तक भारत में बिकने वाले अमूमन हर एक स्मार्टफन का निर्माण चीनी कंपनियां करती रही हैं।
लेकिन अब इसमें बदलाव हो रहा है। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Lava mobile उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल हो गई है, जो Lava ब्रांड के साथ ही अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन को बनाने का काम करेगी।
ऐसे में भारत में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के दबदबे में कमी आने की संभावना है।
स्मार्टफोन बनाने में आएगी कम लागत:-
रिपोर्ट के मुताबिक Lava Mobile कंपनी भारत में ही Nokia, Moto ब्रांड के स्मार्टफोन का निर्माण करेगी।
HMD ग्लोबल कंपनी का Nokia ब्रांड और Lenovo ओन्ड Motorola ब्रांड अपने फोन को मेड इन इंडिया डिवाइस के तौर पर बिक्री करती है।
साथ ही फोन के बैक पैनल पर मेड इन इंडिया का टैग भी लगाती है।
ऐसे में कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन कंपनियों के ब्रांड ने भारत में ही स्मार्टफोन के निर्माण के लिए Lava Mobile के साथ डील की है।
Nokia और Moto के मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को बनाने में कम लागत आएगी।
भारत में मौजूद कंपनी का बड़ा मार्केट शेयर
रिपोर्ट के मुताबिक Lava Mobile की एक अन्य स्मार्टफोन कंपनी के साथ बातचीत चल रही है।
ऐसे में Lava कुल तीन स्मार्टफोन ब्रांड के स्मार्टफोन का निर्माण कर सकती है। Lava Mobile की स्थापना साल 2009 में हुई थी।
Lava Mobile का भारत में एक वक्त बड़ा मार्केट शेयर मौजूद था। लेकिन चीनी कंपनियों की एंट्री से Lava के स्मार्टफो का मार्केट शेयर कम होता गया।
मौजूदा वक्त में Lava कंपनी स्मार्टफोन के साथ फीचर फोन की बिक्री कर रही है।
Lava कंपनी धीरे-धीरे कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उतर रही है और AT&T और जनरल इलेक्ट्रि जैसे कंपनियों के लो-कास्ट स्मार्टफोन का निर्माण कर रही है।