1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पी. चिदंबरम से पूछा- क्या कांग्रेस को बंद कर लेनी चाहिए अपनी दुकान?

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पी. चिदंबरम से पूछा- क्या कांग्रेस को बंद कर लेनी चाहिए अपनी दुकान?

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जोरदार वापसी की है। 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज कर केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं, कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल पाई। इसे लेकर कांग्रेस में अंदरुनी कल शुरु हो गई है। कांग्रेस के नेता अब पार्टी के अंदर ही बगावत करने लगे हैं।

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अरविंद केजरीवाल के जीत पर बधाई दी जिसके बाद दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि, क्या कांग्रेस को अपनी दुकान बंद कर देनी चाहिए?

पी चिदंबरम ने ट्वीट कर केजरीवाल को बधाई दी, उनके इसी ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए शर्मिला ने पूछा कि, ‘सर उचित सम्मान के साथ बस इतना जानना चाहती हूं कि क्या कांग्रेस पार्टी राज्यों में बीजेपी को हराने के लिए क्षेत्रीय दलों को आउटसोर्स कर रही है? यदी नहीं, तो फिर हम अपनी हार पर मंथन करने के बजाय आप की जीत पर गर्व क्यों कर रहे हैं? और अगर ऐसा है, तो हमें (प्रदेश कांग्रेस कमिटी) संभवत: अपनी दुकान बंद कर देनी चाहिए।

बताते चले कि दिल्ली कांग्रेस पीसी चाको ने भी कांग्रेस की हार पर निराशा जताते हुए कहा कि, आप के उदय के बाद कांग्रेस कभी भी अपना वोटबैंक वापस नहीं पा सकी। उन्होंने कहा कि, 2013 में जब शीला जी दिल्ली की मुख्यमंत्री थी तभी से कांग्रेस का पतन शुरू हो गया था। एक नई पार्टी आप का उभरना कांग्रेस का सारा वोट बैंक छीन ले गया। अब हम इसे कभी वापस नहीं पा सके हैं। यह अभी भी आप के पास है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...