रिपोर्ट : मोहम्मद आबिद
उत्तराखंड में राजनीतिक गहमा गहमी के एक लम्बे दौर के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदल दिया गया है जहां त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह अब मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह प्रदेश के सीएम पद की शपथ ले चुके हैं और काम कर रहे हैं ।
प्रदेश के सीएम बदलने के बाद बीजेपी ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया गया है जहां पहले बंशीधर भगत को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर अब मदन कौशिश को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। कहा जा रहा है कि बंशीधर भगत को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी, बता दें कि मदन कौशिक ने शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के बीजेपी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के साथ मुलाकात भी की थी।
बीजेपी महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चिट्ठी भी जारी की गई है जिसमें लिखा गया है कि विधायक मदन कौशिक को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड में नए सीएम की नियुक्ति के बाद आज उत्तराखंड कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा और और शाम पांच बजे 11 विधायकों को मंत्री पद की राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।
बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार साल पूरा होने में 9 दिन पहले ही सीएम की कुर्सी छोड़ दी थी,उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्या से मिलकर अपना इस्तीफा सौप दिया था जिसके बाद तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ ली है।