नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता ने सीएम पद की कुर्सी संभाल ली। जिसके संभालते ही उन्होंने पश्चिम बंगाल के रफ्तार पर लगाम दिया, जिसे लेकर अब बंगाल की जनता के सामने कई समस्या आयेंगी। क्योंकि रफ्तार पर लगाम लगाने से जहां पश्चिम बंगाल की विकास की गति धीमी हो जायेगी, वहीं अधिकतर बिजनेस भी ठप हो जायेंगे।
दरअसल पश्चिम बंगाल में विकास की रफ्तार वहां के लोकल ट्रेनों से होती है, जिसके जरिये अधिकतर मालों की ढुलाई की जाती है। जिससे लोकल या क्षेत्रीय व्यापार का संचालन होता है। इन ट्रेनों के रूक जानें से बंगाल की रफ्तार धीमी हो जायेगी। हालांकि ममता ने ये बड़ा कदम राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों को लेकर उठाया है, जिससे कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाया जा सकें।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज ममता बनर्जी ने पहली मीटिंग की। इसके बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोविड पर लिए गए निर्णयों के बारे में अवगत कराया। ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि बंगाल में लोकल ट्रेन सेवा गुरुवार से स्थगित रहेगी। हॉकर्स, ट्रांसपोर्टर्स और पत्रकारों को वैक्सीन की पहली खुराक में प्राथमिकता दी जाएगी।
ममता बनर्जी ने कहा कि, ‘हमने कोविड पर आज एक मीटिंग की, जिसमें कई फैसले लिए गए। पहला फैसला ये है कि वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के शव को लेने के लिए परिजनों को अब घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसी परिजन को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हेल्प लाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं। हम कोविड को कंट्रोल करना चाहते हैं।’
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में ‘मां माटी मानुष’ की सरकार आई है। कोरोना संकट को देखते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अब सभी मीटिंग वर्चुअल की जायेगी। पूरे बंगाल में अब 50 फीसदी ही अटेंडेंस होगी। प्राइवेट सेक्टर के 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे। शॉपिंग मॉल, बार सब बंद रहेंगे। ज्वैलरी की दुकानें दोपहर 12 से 3 बजे तक खुली रहेंगी। छोटी दुकाने सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुलेंगी। होम डिलीवरी को बढ़ाया जाएगा। बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। लोगों की जमावड़े पर रोक है। बिना अनुमति के कहीं भी कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा।
कोविड गाइडलाइंस पर ममता ने कहा कि, “सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। घर से बाहर निकलने वाले लोग बार-बार हाथ धोते रहें। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। एक बार मास्क पहनने के बाद उसे गर्म पानी में धोकर इस्तेमाल करें। ये सभी के लिए अनिवार्य है।”