1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. नरवर-सतनबाड़ा मार्ग पर ग्रामीणों का जाम, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी

नरवर-सतनबाड़ा मार्ग पर ग्रामीणों का जाम, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि टाइगर रिजर्व पार्क और वन अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी तक नहीं दी। महकमे द्वारा घटना को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

By: Naredra 
Updated:
नरवर-सतनबाड़ा मार्ग पर ग्रामीणों का जाम, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारी

शिवपुरीः नरवर सतनबाड़ा मार्ग पर ऐरावन गांव के ग्रामवासियों ने सड़क के मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। सूचना के बाद क्षेत्र के तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

यह पूरा मामला माधव नेशनल पार्क टाईगर रिजर्व एवं वन विभाग के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां बीते रोज सिंध नदी के किनारे स्थानीय व्यक्ति सरमन आदिवासी के शव के टुकड़े मिले थे। कल हुई घटना के विरोध में ग्रामीणों ने न्याय की उम्मीद में जाम लगाया। लेकिन जिस मामले को लेकर जाम लगाया गया है उस महकमे के आला अधिकारी मौके पर भी नहीं पहुंचे।

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि टाइगर रिजर्व पार्क और वन अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी तक नहीं दी। महकमे द्वारा घटना को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि इसकी जानकारी थाना प्रभारी के द्वारा दी गई थी।

शिवपुरी से संवाददाता कुलदीप गुप्ता की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...