दिल्ली विधानसभा चुनाव वोटों की काउंटिंग चल रही है। तीन राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। 70 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। आप के आगे चलने पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आप को लेकर बयान दिया है।
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, सभी जानते थे कि आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। वहीं इस वक्त दिल्ली की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आई है, इसपर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस की हार से लोगों तक अच्छा संदेश नहीं जाएगा। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि, भारतीय जनता पार्टी और उसके सांप्रदायिक एजेंडे के खिलाफ AAP की जीत महत्वपूर्ण है।
बताते चले कि, इस वक्त जहां आप आगे चल रही है तो वहीं, दिल्ली के डीप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस वक्त बीजेपी से पीछे चल रहे हैं। पटपड़गंज विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी इस वक्त मनीष सिसोदिया को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बनाए हुए हैं। मनीष सिसोदिया अब 13844 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं जबकी बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी 15271 मतों के साथ लीड कर रहे हैं।
बताते चलें कि, चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, 68 सीटों के रुझान आए हैं, आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे है, भारतीय जनता पार्टी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।