1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना: कहा- अगर वक्त पर एक्शन होता तो राहुल की जान बच सकती थी

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना: कहा- अगर वक्त पर एक्शन होता तो राहुल की जान बच सकती थी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना: कहा- अगर वक्त पर एक्शन होता तो राहुल की जान बच सकती थी

दिल्ली के आदर्श नगर में राहुल राजपूत की हत्या मामले को लेकर सभी पार्टी लगातार बयानबाजी कर रही है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है।

सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट करके कहा कि जब ये घटना हुई तो पुलिस वहां पर ही मौजूद थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया, अगर वक्त पर एक्शन होता तो राहुल की जान बच सकती थी।

सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं हमारे कुछ विधायक और मनीष सिसोदिया परिवार से मिलने गए थे, उससे पहले आदेश गुप्ता भी पहुंचे थे, जो परिवार को भड़का रहे थे। मुझे लगा कि आदेश गुप्ता और उनकी पार्टी इसमें न्याय कर रही होगी, कल कुछ लोगों की उस लड़की से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई और उसने कुछ चौंका देने वाली बातें बताई है।

आप को बता दे कि ये मामला दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक 18 वर्षीय लड़को को मौत के घाट सिर्फ इसलिए उतार दिया गया क्योंकि वह एक दूसरे धर्म की लड़की से दोस्ती रखता था।

बताया जा रहा है कि लड़की जहांगीरपुरी में रहती थी और लड़का आदर्श नगर का रहने वाला था। दोनों एक दूसरे से बात करते थे जो लड़की के भाइयों को पसंद नहीं था। लड़की के भाइयों ने पहले लड़के को जान से मारने की धमकी दी और दोनों की दोस्ती ख़तम न करने पर लड़की के भाई ने बाद में पीट पीट कर लड़के की हत्या कर दी। आप को बता दे की ये मामला 7 अक्टूबर का है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...