1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सोशल मीडिया पर पूजा बत्रा ने लगाई आग, शेयर की ये खतरनाक फोटो…

सोशल मीडिया पर पूजा बत्रा ने लगाई आग, शेयर की ये खतरनाक फोटो…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोशल मीडिया पर पूजा बत्रा ने लगाई आग, शेयर की ये खतरनाक फोटो…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं । पूजा अक्सर जिम व योगा करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं । जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं । इसी बीच एक बार फिर उन्होंने बिकिनी में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं । फोटोज में पूजा का काफी हॅाट लुक देखने को मिल रहा है ।

तस्वीरों में एक्ट्रेस पूजा व्हाइट कलर की बिकिनी में नज़र आ रही हैं । पूजा ने व्हाइट बिकिनी के साथ पिंक कलर के इअरिंग्स को पेयर किया है । जो उनके लुक को और भी शानदार बना रहा है । बता दें कि पूजा किसी स्वीमिंग पूल के पास ये फोटोशूट करवाया है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज बेहतरीन लग रहा है ।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन भी दिया है । उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने रास्ते खुद तय करती हूं।’ पूजा की ये तस्वीर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं । फोटो को सोशल मीडिया साइट पर शेयर करने के कुछ ही देर में कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं ।

पूजा की इन तस्वीरों पर न केवल आम लोग प्रतिक्रिया दे  रहे हैं । बल्कि उनकी फोटोज पर कई बड़े कलाकरों का भी रिएक्शन आया है । उनके पति नवाब शाह ने पूजा की फोटो पर दिल के इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं, अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने लिखा, हॉटी । इसके अलावा वंदना सजनी खट्टर ने लिखा, ‘लविंग इट पूजा’ और फायर के इमोजी कमेंट किए हैं ।

बता दें कि एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने साल 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीता था । जिसके बाद उन्होंने साल 1997 में आई फिल्म ‘विरासत’ से बॉलीवुड में कदम रखा । जिसके बाद एक्ट्रेस ‘हसीना मान जाएगी’, ‘भाई’, ‘चंद्रलेखा’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ जैसी सुपहिट फिल्मों में नज़र आयी । जिसमें उनके काम को काफी सराहना मिली ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...