रिपोर्ट- माया सिंह
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 7’ की विनर रह चुकी गौहर खान को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। गौहर के पिता जफर अहमद खान का निधन हो गया है । जानकारी के मुताबिक वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे । पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच अपनी लड़ाई लड़ रहे थे । आख़िर में वह जिंदगी की जंग हार गए और इलाज की दौरान उनका निधन हो गया । इसकी जानकारी गौहर की खास दोस्त प्रीति सिमोस ने पोस्ट शेयर करके दी है ।
बता दें कि कुछ दिन पहले गौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैन्स से पिता की सेहत के लिए दुआएं मांगने की अपील की थी । लेकिन शायद ख़ुदा को कुछ और ही मंजूर था तभी दुआ कुबुल न हो सका ।
प्रिति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है – मेरे गौहर के पापा… जिन्हें मैं प्यार करती थी… वो गर्व से जिए और गर्व से ही याद किए जाएंगे। परिवार के लिए प्यार और हिम्मत। इस वीडियो में गौहर और उनके पिता की कई खूबसुरत यादें हैं ।
गौहर ने हाल ही में इंस्टा स्टोरी शेयर की थी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे पिता जफर अहमद खान के लिए दुआं करें। जोहर की नमाज के बाद फ्यूनरल होगा। इंशाअल्लाह। इसी के साथ गौहर ने अपने इंस्टाग्राम की कवर इमेज भी बदल दी है। उन्होंने एक कैंडल की फोटो लगाई है।