नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहती है लेकिन उनके फैंस आज उनको पंसद करते है। अमीषा ने बॉलीवुड में एंट्री तो ली लेकर वो उतना नाम नहीं कमा सकी। फिल्मों से ज्यादा वो कॉन्ट्रोवर्सी में रही।
View this post on Instagram
वही इस बीच खबरों का बजार गर्म होता दिखा, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल का मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट के साथ अफेर रहा था। दोनों ने लगभग 5 सालों तक एक दूसरे को डेट किया। इन दोनों के अफेयर की खबरों के बारे में जब अमीषा के पिता माता-पिता को पता चला तो उन्होंने विरोध किया। अमीषा के घरवालों को यह रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था।
View this post on Instagram
ऐसा भी कहा जाता है कि अमीषा को उनकी मां ने चप्पलों से पीटा था। अमीषा ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया था कि मेरे और विक्रम के रिश्तो को लेकर मेरे घर में हर रोज हंगामे होते थे। मेरी मां ने मुझे चप्पलों से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया था।
बता दें कि अमीषा पटेल का नाम लंदन के बिजनेसमैन कनव पुरी के साथ भी जुड़ा था. दोनों काफी समय तक एक साथ रहे। लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया। अमीषा पटेल को आखिरी बार बिग बॉस सीजन 13 मई में शो की मालकिन के रूप में देखा गया था।