1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. औरैया में 29 लोगों की मौत, दो मजदूर हुए ठीक

औरैया में 29 लोगों की मौत, दो मजदूर हुए ठीक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
औरैया में 29 लोगों की मौत, दो मजदूर हुए ठीक

कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव चिरुहली के पास 16 मई को डीसीएम-ट्राला भिड़ंत में घायल दो श्रमिकों के ठीक होने पर शुक्रवार को सैफई अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर एडीएम एमपी सिंह ने सैफई पहुंचकर घायलों को दो एंबुलेंस से राजस्व निरीक्षकों व सुरक्षा कर्मियों के साथ उनके घर भिजवाया। एडीएम ने दोनों श्रमिकों को राशन व लंच पैकेट आदि भी उपलब्ध  

अब सैफई में एक घायल श्रमिक भर्ती है, उसका इलाज हो रहा है। मालूम हो कि 16 मई को सड़क के किनारे खड़े डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में चून की बोरियों के नीचे दबने से दम घुटने से 26 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी, तीन ने बाद में दम तोड़ दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...