1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. हादसा या हत्या, इस एक्ट्रेस की फर्श पर गरने से गई जान?

हादसा या हत्या, इस एक्ट्रेस की फर्श पर गरने से गई जान?

लोकप्रिय तमिल टेलीविजन धारावाहिक मेट्टी ओली में विजयलक्ष्मी अक्का विजी की भूमिका के लिए याद की जाने वाली लोकप्रिय दक्षिण अभिनेत्री उमा माहेश्वरी का रविवार को निधन हो गया। वह 40 साल की थी। अभिनेत्री के परिवार में उनके पति मुरुगन हैं, जो पशु चिकित्सक हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

जानकारी के मुताबिक वह काफी असहज महसूस कर रही थीं और निधन से कुछ ही देर पहले अचानक निढाल होकर जमीन पर गिर पड़ी थीं। तमिल टीवी शो ‘मेट्टी ओली’  में उमा की मां का किरदार निभाने वाली शांति विलियम्स ने अब इस बारे में खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वही, उमा की मां कहना है शांति  ने उमा   के निधन पर कहा, ‘उमा माहेश्वरी मेरे लिए एक बेटी की तरह हैं। उनकी मौत के बारे में सुनकर मैं शॉक्ड रह गई। मुझे नहीं पता कि भगवान इतनी कम उम्र में जीने वाले लोगों को क्यों ले जाते हैं। जब हम ऐसी चीजें होते हुए देखते हैं तो कई बार ईश्वर के अस्तित्व पर शक हो जाता है। एक्ट्रेस चित्रा वीजे कुछ महीने पहले ही हमें छोड़कर चली गईं और हम अभी इस घटना को नहीं भुला पाए थे और इसी बीच अब अचानक उमा  भी चली गई हैं।

माहेश्वरी ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। उन्हें मलयालम फिल्म वेत्री कोडी कट्टू (2000), ई भार्गवी निलयम, उन्नाई निनैथु ‘(2002), और अल्ली अर्जुन (2002) में उनके प्रदर्शन के लिए सराहा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...