1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ABP न्यूज़ ने जीता ‘पैचवॉल बिंज अवॉर्ड 2019, हासिल की नयी उपलब्धि

ABP न्यूज़ ने जीता ‘पैचवॉल बिंज अवॉर्ड 2019, हासिल की नयी उपलब्धि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ABP न्यूज़ ने जीता ‘पैचवॉल बिंज अवॉर्ड 2019, हासिल की नयी उपलब्धि

खबरों को शानदार तरीके से रखने के लिए मशहूर न्यूज़ चैनल ABP ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है, दरअसल इस चैनल को ‘पैचवॉल बिंज अवॉर्ड 2019’ में बेस्ट न्यूज चैनल के अवॉर्ड से नवाजा गया है। चैनल को यह अवॉर्ड ‘शाओमी’ की ओर से दिया गया। चैनल ने यह अवॉर्ड पॉपुलर न्यूज चैनल कैटेगरी में जीता है।

दरअसल ‘पैचवॉल बिंज अवॉर्ड्स’ के लिए एक ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम अपनाया गया, जिसमें करीब पांच लाख से ज्यादा वोट एकत्रित हुए थे, इसके तहत 12 कैटेगरीज में 72 नॉमिनेशंस हुए थे और इनमें से 12 विजेताओं का चुनाव किया गया।  

इस सम्मान को हासिल करने के बाद ABP News Network के सीईओ अविनाश पांडे ने बयान दिया कि अवॉर्ड मिलने पर मैं काफी सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, हमारा लक्ष्य नैतिक पत्रकारिता को आगे बढ़ाना और अपने व्युअर्स का भरोसा कायम रखना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...