1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. यहां पढ़ें आशिकी बॉय के लव अफेयर से लेकर कंट्रोवर्सी तक के सारे राज, क्यों जपते थे महेश भट्ट के नाम की माला

यहां पढ़ें आशिकी बॉय के लव अफेयर से लेकर कंट्रोवर्सी तक के सारे राज, क्यों जपते थे महेश भट्ट के नाम की माला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यहां पढ़ें आशिकी बॉय के लव अफेयर से लेकर कंट्रोवर्सी तक के सारे राज, क्यों जपते थे महेश भट्ट के नाम की माला

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ तो आप सभी को याद होगी ही, इस फिल्म से रातों-रात स्टार बने राहुल रॉय की लाइफ स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं है। लेकिन राहुल रॉय के फिल्मी करियर का अंत उतना ही दुखांत हैं, क्योंकि वो आशिकी ही फिल्म थी जिसके जरिए राहुल रॉय ने स्टारडम का स्वाद चखा था।

लेकिन बाद में रिलीज हुई फिल्मों से वो अपने स्टारडम को कायम नहीं कर पाये। ऊपर से राहुल के अफेयर्स ने भी उन्हें चर्चा में ला दिया था। पर राहुल हमेशा अपने गॉड फादर महेश भट्ट के प्रति ईमानदार रहे । कहते है कि आशिकी की कामयाबी के बाद राहुल रॉय को महेश भट्ट ने अपनी कई फिल्मों में साइन कर लिया था। कई फिल्मों में महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट  को राहुल रॉय के अपोजिट साइन किया था।

ऐसे में जाहिर  है कि पूजा के साथ राहुल रॉय की करीबी तो बढ़नी तय थी। पर लोगों को राहुल और पूजा की करीबी ज्यादा पसंद नहीं आयी। कहते तो ये भी है कि ये दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद भी करते थे पर एक अच्छे दोस्त की तरह ही। कोई खास नजदिकीयां इन दोनों के अंदर नहीं थी इसीलिए जल्द ही राहुल और पूजा की लव स्टोरी का अंत भी हो गया।

पूजा भट्ट के बाद राहुल रॉय की जिंदगी में मनीषा कोइराला आयी। बता दें कि मनीषा राहुल के करीब उस दौरान आयी जब राहुल की लाइफ में सिर्फ काम ही काम था। उनके पास मनीषा को देने के लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं था। राहुल रॉय हर वक्त महेश भट्ट के नाम की माला  जपा करते थे और इसी बात से तंग आकर मनीषा ने राहुल रॉय से अपना नाता तोड़ लिया था।

इन दोनों से अलग होने के बाद राहुल रॉय एक हादसे का शिकार हो गये। और इस हादसे की चपेट में एक ऐसा शख्स आ गया जिसकी हड्डियां भी टूट गयी थी। उसने बाद में राहुल रॉय पर केस भी कर दिया था। पर कैसे भी कर के फिल्म के निर्माताओं ने केस को रफा-दफा करवाया।

इसके बाद फिल्म ‘गुमराह’ की शूटिंग के दौरान भी राहुल रॉय का नाम मॉरीशस में एक अपराधी के साथ जोड़ा गया। जिससे राहुल रॉय की काफी बदनामी भी हुई थी। मुश्किल ये थी कि उस वक्त राहुल रॉय के साथ सिर्फ विवादों का नाता जुड़ते जा रहा था। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के लिए राहुल ने दूसरा रास्ता भी अपनाने की कोशिश की, जिसमें राहुल ने फिल्में भी बनायी निर्देशन भी किया। साथ ही राहुल ने बी और सी  ग्रेड की फिल्मों में तक काम किया ये सोचकर कि अब किस्मत का सितारा चमक जाये पर सिवाय विवादों के राहुल रॉय को कामयाबी नहीं मिल पायी ।

जिसके बाद राहुल ने एक मॉडल राजलक्ष्मी से शादी भी की लेकिन साल 2014 में राहुल का उससे भी अलगाव हो गया और वो फिर अकेले हो गये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...