दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान हो चुके है। चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद ही तमाम एग्जिट पोल्स ने आम आदमी पार्टी (आम) सरकार बनने का दावा किया है। वहीं 2015 के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भी 2020 के विधानसभा चुनाव में थोड़ा फायदा होता दिख रहा है।
लेकिन एग्जिट पोल्स के मुताबिक कांग्रेस पार्टी दिल्ली में पांच पर्सेंट तक ही सिमट सकता है। अब नतीजों को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर केजरीवाल जीत जाते हैं, तो यह विकास के एजेंडे की जीत होगी।
इसके साथ ही कांग्रेस नेता रंजन चौधरी ने कहा कि, इस चुनाव को हमने अपनी पूरी ताकत से लड़ा है। वहीं बीजेपी ने सभी सांप्रदायिक एजेंडों को आगे रखा और अरविंद केजरीवाल ने विकास एजेंडा को आगे बढ़ाया। अगर केजरीवाल जीत जाते हैं, तो यह विकास के एजेंडे की जीत होगी।
आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी पीसी चाको ने एग्जिट पोल्स के नतीजों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि, चुनाव के असली परिणाम ग्यारह फरवरी को कुछ और आएंगे। इसके साथ पीसी चाको ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी सर्वे के अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन करेगी और उनकी नजर में एग्जिट पोल रिजल्ट्स सही नहीं हैं।