आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार (लॉ एंड ऑर्डर) के साथ एक शख्स की तस्वीर पोस्ट करते हुए यह दावा किया है कि यही वो शख्स है जिसने हाथरस में उन पर स्याही फेंकी है।
संजय सिंह ने ट्वीट पर तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “अब कुछ समझना बाकी है क्या? ये है वो आरोपी जिसने हमला किया साथ में हैं एडीजी लॉ-एंड आर्डर प्रशान्त कुमार और पुलिस सुरक्षा में हम लोग थे योगी जी अपनी काली करतूतों को काली स्याही के पीछे ना छिपायें सामने से गोली चलवाओ।”
अब कुछ समझना बाक़ी है क्या? ये है वो आरोपी जिसने हमला किया साथ में हैं ADG Law & Order प्रशान्त कुमार और पुलिस सुरक्षा में हम लोग थे योगी जी अपनी काली करतूतों को काली स्याही के पीछे ना छिपायें सामने से गोली चलवाओ। pic.twitter.com/bffGTF7f6k
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 5, 2020
आप नेता पर हमला करने वाला शख्स हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है। जिसका नाम दीपक शर्मा बताया जाता है।
संजय सींग ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि आप सांसद गांव के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान काली शर्ट पहने एक शख्स आता है और संजय सिंह पर काली स्याही फेंक देता है।
#हाथरस पहुँचे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह @SanjayAzadSln पर कुछ लोगों ने स्याही फेंक दी. pic.twitter.com/eNU28MyboX
— पंकज झा (@pankajjha_) October 5, 2020
जिसके बाद संजय सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए बोला योगी जी आप “ठाकुर नही कायर हो” मुझ पर चाहे जितने मुक़दमे लिखो जेल भेजो लाठी चलाओ या हत्या करवा दो लेकिन गुड़िया के लिये न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
हाथरस में कायराना हरकत पुलिस अपनी सुरक्षा में गुड़िया के घर लेकर गई लौटते समय हमला हुआ MLA राखी बिडलान अजय दत्त व फ़ैसल लाला साथ थे,योगी जी आप “ठाकुर नही कायर हो” मुझ पर चाहे जितने मुक़दमे लिखो जेल भेजो लाठी चलाओ या हत्या करवा दो लेकिन गुड़िया के लिये न्याय की लड़ाई जारी रहेगी pic.twitter.com/8DA9ln4ZYo
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 5, 2020
आप को बता दे कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार हाथरस में पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे। हाथरस में पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात करने के बाद वहां से वापस जाने के दौरान एक शख्स ने उन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस शख्स ने आप नेता पर काली स्याही फेंकी।