दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे “केजरीवाल की गारंटी” नाम दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये वादे नहीं, बल्कि गारंटी हैं, जिन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।
दिल्ली की जनता से हमारा रिश्ता वादों का नहीं बल्कि गारंटी का है। ये “केजरीवाल की गारंटी” हैं। जो कहा है, वो करके दिखाएंगे। @ArvindKejriwal जी LIVE https://t.co/6E4OWkHxDr
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) January 27, 2025
केजरीवाल की 15 गारंटियां: दिल्ली के लिए खास वादे
1.रोजगार की गारंटी: दिल्ली के युवाओं को रोजगार देने की ठोस योजनाएं बनाई जाएंगी।
2.महिला सम्मान योजना: हर महिला के बैंक खाते में ₹2100 प्रतिमाह जमा किए जाएंगे।
3.संजीवनी योजना: 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।
4.पानी के बिल माफी: पुराने लंबित पानी के बिल माफ होंगे।
5.हर घर में 24 घंटे पानी: शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
6.यमुना की सफाई: यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए फंड और प्लान तैयार हैं।
7.यूरोपियन स्तर की सड़कें: दिल्ली की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।
8.डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना: दलित बच्चों की विदेश में पढ़ाई का पूरा खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी।
9.कॉलेज छात्रों को रियायतें: बस यात्रा मुफ्त और मेट्रो किराए में 50% की छूट।
10.पुजारी और ग्रंथियों का सहयोग: प्रत्येक पुजारी और ग्रंथी को ₹18,000 प्रतिमाह दिए जाएंगे।
11.किराएदारों को लाभ: किराएदारों को मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा मिलेगी।
12.सीवर समस्या का समाधान: ब्लॉक सीवर को 15 दिनों में साफ किया जाएगा और पुराने सीवर बदले जाएंगे।
13.नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे।
14.ऑटो-टैक्सी चालकों का समर्थन: उनकी बेटियों की शादी के लिए ₹1 लाख की आर्थिक सहायता और बच्चों को मुफ्त कोचिंग।
15.RWA को फंड: रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को प्राइवेट सुरक्षा गार्ड रखने के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा।
पुरानी योजनाएं भी रहेंगी जारी
दिल्लीवासियों के लिए मुफ्त बिजली और पानी।
महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त।
बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा।
चुनावी शेड्यूल और AAP का विजन
दिल्ली में 5 फरवरी 2025 को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा किया गया है। अब ये 15 गारंटियां दिल्ली को एक नई दिशा देने का वादा हैं।