1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जब आमिर खान को कई दिनों तक बिना नहाएं करना पड़ा था ये सीन शूट, जानें क्या हो गयी थी हालत

जब आमिर खान को कई दिनों तक बिना नहाएं करना पड़ा था ये सीन शूट, जानें क्या हो गयी थी हालत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जब आमिर खान को कई दिनों तक बिना नहाएं करना पड़ा था ये सीन शूट, जानें क्या हो गयी थी हालत

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को यूं ही नहीं ये नाम दिया गया है। बड़े पर्दे पर हर सब्जेक्ट को मजेदार ढंग से पेश करने की खूबी ही आमिर खान को ये दर्जा दिलाती है। वैसे तो बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे एक्टर्स है जिनकी एक्टिंग लोगों का दिल जीत लेती है। लेकिन आमिर खान की एक्टिंग और उनके फिल्मों का कंटेंट सिलेक्ट करने की कला उन्हें सबसे अलग बनाती है। ‘3 इडियट्स’, ‘दंगल’ जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुके आमिर खान आज भारत के टॉप स्टार्स में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते है साल 1998 मे आयी फिल्म ‘गुलाम’ की शूटिंग के वक्त आमिर खान को एक सीन शूट करने के लिए अपने जान की बाजी लगानी पड़ी थी।

बता दें कि आमिर खान ने फिल्म ‘होली’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था लेकिन उन्हें ‘कयामत से कयामत तक’ फिल्म से बॉलीवुड में पहचान मिली थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और आमिर खान रातों रात स्टार बन गए थे। इसके बाद आमिर के पास फिल्मों की लाइनें लगनी शुरु हो गयी थी। उन्होंने करीब आठ-नौ फिल्में एक साथ साइन कर दी थीं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म के लिए उन्होंने 12 दिन तक नहीं नहाया था।  जी हां फिल्म ‘गुलाम’ का क्लाइमेक्स सीन 10 से 12 दिनों में शूट किया गया था। यह एक फाइट सीन था जिसमें आमिर को विलन ने बहुत पीटा जिसके चलते आमिर के चेहरे पर बहुत सारा खून और गंदगी जमा हो गई थी। उन्होंने क्लाइमेक्स पूरे होने तक अपने चेहरे के लुक की सटीकता और स्थिरता बनाए रखने के लिए 12 दिनों तक नहाया नहीं था।

इस फिल्म में उन्होंने सिद्धार्थ मराठे का किरदार निभाया था। तो वहीं इस फिल्म में रानी मुखर्जी उनके अपोजिट थीं। इस फिल्म में एक ट्रेन का एक सीन है जो बॉलीवुड के सबसे चर्चित और श्रेष्ठ सीन्स में से एक है। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो इस सीन ने उस वक्त काफी चर्चा भी बटोरी थीं।

बता दें कि आमिर खान ने दिल है कि मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, अंदाज अपना अपना, रंगीला, राजा हिंदुस्तानी, गुलाम, सरफरोश, लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, फना, तारे जमीं पर, गजनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अब आमिर खान लाल सिंह चड्डा में नजर आने वाले है उनके साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान भी दिखायी देंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...