नई दिल्ली : शादियों को लेकर आपने ऐसी कई खबरें पढी होंगी, जिसमें लड़का-लड़की परिवार के विरूद्ध जाकर शादी करते है। समाज के विरोध का सामना करते है और अपने रिश्ते को कामयाब बनाने के लिए कोर्ट और कानून का भी सहारा लेते है। लेकिन इन सभी घटनाओं से अलग बिहार में एक युवक ने चलती ट्रेन में शादीशुदा महिला से टॉयलेट के सामने ही शादी कर ली है।
खबरों के मुताबिक, अनु कुमारी नाम की युवती और आशु कुमार नाम के युवक ने ये शादी रचायी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन लड़की का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था जिसके बाद लड़की की शादी किरणपुर गांव के रहने वाले एक युवक से करा दी गई थी।
शादी के दूसरे दिन ससुराल से भाग गई थी लड़की
हालांकि लड़की ने उस शख्स को अपना पति मानने से साफ इंकार कर दिया और शादी के एक दिन बाद ही अपना ससुराल छोड़ कर भाग गई। बताया जा रहा है कि ससुराल से भागने के बाद लड़की अपने प्रेमी से मिली और अपने पति को ठुकरा कर प्रेमी से शादी करने का फैसला लिया।
टॉयलेट के सामने भरा लड़की की मांग में सिंदूर
मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों सुल्लतानगंज स्टेशन पहुंचे और बेंगलुरु की ओर जाने वाली ट्रेन में चढ़ गए। दोनों ने बिना देरी करते हुए ट्रेन में टॉयलेट के सामने ही शादी की रसम निभाई और युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया। बता दें, दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।